वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड में एक आदमी को उस वक्त गोली लगी जब उसका पालतू कुत्ता कारतूसों से भरी एक रायफल पर कूद गया।
नॉर्थलैंड क्षेत्र में शनिवार को हुई इस घटना में कुत्ता दुर्घटनावश 0.22 रायफल पर कूद गया और ट्रिगर दबने से चली गोली से उसका 40 वर्षीय मालिक घायल हो गया।
समाचार पत्र ‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ के मुताबिक घायल व्यक्ति चार लोगों के उस समूह में शामिल था जिन्होंने हाल ही में एक घरेलू सूअर की हत्या की थी। वे एक वाहन में सवार हो रहे थे तभी रायफल चल गई।
घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक कुत्ते के मालिक की हालत ज्यादा गंभीर नहीं है और सौभाग्य से उनका जीवन बच गया है।

No comments yet... Be the first to leave a reply!